आवास विकास लखनऊ ने सेंट्रल माकेट के 80 दुकानदारों के लिए लैंडयूज बदलने की मंजूरी दे दी है। इसके लिए 36 हज़ार रुपये प्रति मीटर जमा कर आवासीय भूखंड को व्यावसायिक में बदला जा सकेगा। ध्वस्तीकरण के लिए दायरे में आए अन्य दुकानदारों के लिए भी राहत की उम्मीद जागी है।