फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सरोपा सम्मान समारोह में गुरु साहिबानों के संदेश पर चलने का किया आह्वान

हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव लतीफपुर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा ननकाना साहिब, गुरु नानक नगर में गुरुवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान गुरमुख सिंह कंवर ने गुरुद्वारा प्रबंधन और धार्मिक सेवाओं में सक्रिय योगदान देने वाले कमेटी के पदाधिकारियों को सरोपा पहनाकर सम्मानित किया। समारोह के दौरान प्रधान गुरमुख सिंह कंवर ने कहा कि गुरुद्वारा केवल हमारी आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और मानवता की भावना का प्रतीक है। गुरु साहिबानों ने समाज को समानता, भाईचारे और निस्वार्थ सेवा का संदेश दिया है। गुरुद्वारा कमेटी के सभी सदस्य इसी भावना के साथ संगत की सेवा कर रहे हैं। सभी को गुरुओं के संदेशों पर चलना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें