बिहार में एनडीए को बहुमत मिलने पर दौराला में पुरुषोत्तम उपाध्याय के नेतृत्व में भाजपा और हिंदू संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर, मिठाई बांटकर मनाया जश्न। पुरुषोत्तम उपाध्याय ने कहा कि बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में हो रहे लगातार विकास कार्यों और बिहार में नितिश कुमार के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों को देखते हुए वोट के माध्यम से अपना फैसला सुनाया है।