फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सूरजकुंड श्मशान घाट से चोरी हुई बाइक, पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

मेरठ में चोरों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि वो श्मशान घाट को भी नहीं छोड़ते। सूरजकुंड श्मशान घाट से चोरों ने एक बाइक चोरी कर ली। दरअसल सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर के रहने वाले सचिन गुप्ता ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उनके पिता नरेश चंद्र गुप्ता 28 जुलाई को श्मशान घाट पर अपने परिचित के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उनकी बाइक लेकर गए थे, जब वो बाहर आए, तो उनकी बाइक गायब थी। पीड़ित ने बताया कि बाइक चोरी करते हुए दो युवक श्मशान घाट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए, जो पहले एक बाइक से आते हैं फिर अंदर जाते हैं और थोड़ी देर बाद बाहर आकर एक युवक अपनी बाइक पर बैठता है, जबकि दूसरा युवक पीड़ित की की बाइक का लॉक खोलकर रफू-चक्कर हो जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें