कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में दिल्ली देहरादून हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक का पैर कट गया। ट्रक डिवाइडर को पार करता हुआ दूसरी तरफ पहुंच गया। हादसे में दूसरी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं युवक बाल बाल बच गया। पुलिस ने घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है।