मेरठ के मवाना में भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के जिला अध्यक्ष चौधरी इन्तजार देशवाल के नेतृत्व मे किसानों ने तहसील में धरना दिया ,और किसानों की विभिन्न मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी मवाना को दिया। ज्ञापन में कहा कि किसान तहसील मवाना में आता है उसके साथ अधिकारीयो द्वारा सही व्यवहार नही किया जाता है। तहसील मवाना मे किसानो का कोई भी कार्य बिना पैसे के नही होता है, उसका समाधान किया जाये। गन्ने का भाव 500/- रू0 प्रति क्वीन्टल होना चाहिए।किसानो को 60 वर्षों के बाद 10,000/- रू० पेंशन दी जाए।