फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सीसीएसयू में पिछड़ा वर्ग आयोग की जनसुनवाई, ग्राम प्रधानों और पंचायत सदस्यों ने रखीं समस्याएं

मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) के अटल सभागार में मंगलवार को उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग की ओर से संगोष्ठी एवं जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न ग्राम पंचायतों के सदस्य, ग्राम प्रधान और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। जनसुनवाई के दौरान प्रतिभागियों ने ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं, स्थानीय निकायों के मुद्दों और विकास कार्यों से संबंधित सुझावों को विस्तार से आयोग के समक्ष रखा। आयोग के सदस्यों ने सभी पक्षों की बात ध्यानपूर्वक सुनी और समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक प्रयास करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम औतार सिंह, सदस्य डॉ. अरविंद चौरसिया, बृजेश कुमार, संतोष कुमार तथा एस.पी. सिंह मौजूद रहे। आयोग के पदाधिकारियों ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य ग्रामीण निकायों की समस्याओं को समझना और शासन स्तर तक उन्हें प्रभावी ढंग से पहुंचाना है, ताकि उनके समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें