फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतान सुख की मन्नत पूरी होने तक लेटकर कांवड़ ला रहे अनिल, पहले दादा-दादी और माता-पिता को भी करा चुके हैं यात्रा

मेरठ के मवाना क्षेत्र के ग्राम प्रतापनगर हस्तिनापुर निवासी 26 वर्षीय अनिल कुमार 22 जुलाई से हरिद्वार से जल लेकर लेटकर (कनक दंडवत) कांवड़ यात्रा कर रहे हैं। संतान सुख की कामना पूरी होने तक हर वर्ष इसी तरह कांवड़ लाने का उन्होंने भगवान शिव से संकल्प लिया है। इससे पहले वह अपने वयोवृद्ध दादा-दादी और फिर माता-पिता को कांवड़ यात्रा करा चुके हैं। छोटे भाई सचिन के विवाह की मन्नत भी पूरी होने के बाद अब वह पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ कठिन कांवड़ यात्रा पूरी करने में जुटे हैं। भीषण गर्मी और शारीरिक कठिनाइयों के बावजूद उनकी अनूठी साधना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें