मेरठ में काठ के पुल पर आबू नाले के साइड सुरक्षा दीवार न होने के कारण एक ई-रिक्शा चालक नाले में गिर गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ई-रिक्शा चालक को नाले से बाहर निकाला और उसकी जान बचाई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू की। गनीमत रही कि चालक को गंभीर चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों ने पुल पर सुरक्षा दीवार न होने को लेकर नाराजगी जताई और प्रशासन से जल्द सुरक्षा इंतज़ाम करने की मांग की।