मेरठ के शास्त्री नगर स्थित डी-ब्लॉक में मंगलवार को ऑलमाइटी लेडीज क्लब की मासिक सोशल सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष अंजू जैन, सचिव मधु तापड़िया और कोषाध्यक्ष अरुणा अग्रवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्लब की ओर से राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए गन्ने के जूस की छबील लगाई गई। भीषण गर्मी के बीच लोगों को शीतल पेय वितरित कर जनसेवा का संदेश दिया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने छबील में पहुंचकर गन्ने का जूस ग्रहण किया। आयोजकों ने बताया कि क्लब समय-समय पर सामाजिक और सेवा कार्यों का आयोजन करता रहता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब की सदस्य मोनिका, संगीता, अलका, कनक, रेशमा, संजना, पारुल, सुमन, अनिता, दीपिका, ईला, सुषमा, गुनजन, नीरु और प्रियंका सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहयोग दिया। सदस्यों ने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं तथा जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने का माध्यम बनते हैं।