उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मेरठ को एक बड़ी सौगात दी। उन्होंने शहर में न्यू टाउनशिप की आधारशिला रखी और कहा कि यह योजना मेरठ के भविष्य की तस्वीर को पूरी तरह बदल देगी। वहीं मुख्यमंत्री की सभा के समापन के बाद खाने के पैकेट के लिए मारामारी हुई। इस दौरान लोग हंगामा करते भी नजर आए।