फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: अब्दुल्ला रेजीडेंसी पर प्रशासन की कार्रवाई, अवैध निर्माण ध्वस्त, मालिकों पर मुकदमा दर्ज

डिंपल सिरोही Updated Wed, 10 Sep 2025 03:21 PM IST

मेरठ के नौचंदी ग्राउंड के पास स्थित अब्दुल्ला रेजीडेंसी पर मंगलवार को प्रशासन और आवास एवं विकास परिषद की टीम ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। टीम ने मौके पर पहुंचकर चहारदीवारी को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। देर रात आवास विकास परिषद के जेई संदीप कुमार ने नौचंदी थाने पर रेजीडेंसी के मालिक जावेद इकबाल और महेंद्र गुप्ता के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मार्ग अवरुद्ध करने और अतिक्रमण करने का केस दर्ज कराया। ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने हापुड़ रोड स्थित इस रेजीडेंसी में केवल अल्पसंख्यक समुदाय को ही भूखंड देने पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की थी। इसके बाद डीएम डॉ. वीके सिंह ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई, जिसमें एसडीएम सदर डॉ. दीक्षा जोशी, सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी और आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता आफताब अहमद शामिल थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें