मेरठ में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने एक अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि आरोपी शाहिद 2007 से आपराधिक घटनाओं में शामिल है, जिसका पुराना आपराधिक इतिहास है। आरोपी शाहिद के कब्जे से पुलिस ने 3 तमंचे और एक पिस्टल बरामद की है। बताया कि शाहिद अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करता था, जिसका एक साथी समीर तांत्रिक अभी फरार है। दोनों आरोपी 5 से 20 हज़ार रूपये तक अवैध हथियारों को बेचा करते थे।