फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों का आगाज, अगस्त से लगेंगी कक्षाएं

Mohd Mustakim Updated Mon, 01 Jun 2026 10:39 PM IST

सलावा में स्थापित मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक गतिविधियों की औपचारिक शुरुआत कर दी है। देश के पहले पैरा एवं एडाप्टिव स्पोर्ट्स कॉलेज के संचालन की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कृषि विश्वविद्यालय के वेटनरी कॉलेज सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में विवि के कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत ने बताया कि 12 खेलों के प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री से अनुरोध के बाद बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और शूटिंग के विकास के लिए भी धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। 10 जून से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे, जो पूरे जून माह तक होंगे। जुलाई से नौ डिप्लोमा एवं योगा कोर्स शुरू किए जाएंगे, जबकि तीन अगस्त से नियमित कक्षाओं का संचालन शुरू हो जाएगा। प्रेसवार्ता में कुलसचिव सुनील कुमार झा, एस राजू, सत्यंत कुमार, फराह हाशमी आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें