फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: हापुड़ अड्डा चौराहे पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम और व्यापारियों में हुई नौंक झोंक

मेरठ में हापुड़ अड्डा चौराहे पर बने पहलवान होटल के बाहर हो रहे अतिक्रमण को हटाने पहुंची नगर निगम टीम से व्यापारियों की नोंक झोंक हो गई। काफी देर व्यापारियों का हंगामा चलता रहा। इस बीच नईम अंसारी नाम के एक व्यापारी की हालत बिगड़ गई, जिसको आनन फानन में अस्पताल भर्ती कराया गया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। दरअसल नगर निगम का प्रवर्तन दल बुलडोजर लेकर हापुड़ अड्डा चौराहे पहुंची। टीम ने जैसे ही पहलवान होटल पर बुलडोजर चलाया, वैसे ही व्यापारियों ने विरोध करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें