मेरठ के खरखौदा में मेरठ-हापुड़ रोड स्थित नेशनल कैपिटल रीजन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस के सर्वर-रिकार्ड रूम में सोमवार की रात अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। लोगों ने जब धुआं उठता देखा और तुरंत प्रबंधन को इसकी जानकारी दी। कुछ ही देर में आग तेजी से फैल गई। इस मामले में जानकारी पुलिस थाने में इसकी सूचना दी गई। मौके पर फायर ब्रिगेड व स्टाफ के कर्मचारी एवं अधिकारी पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कालेज के सर्वर, रिकार्ड रूम में रखी फाइल, कंप्यूटर और रिकॉर्ड्स, सर्वर के जलने से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। इस मामले में अस्पताल के प्रशासन हेड जोमोन ने थाना पर तहरीर दी है