फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विक्टोरिया पार्क अग्निकांड के 18 वर्ष पूरे, मंजर याद कर भावुक हुए मृतकों के परिजन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 10 Apr 2024 09:52 AM IST

दिल को झकझोर देने वाले भामाशाह पार्क (विक्टोरिया पार्क) अग्निकांड के पीड़ितों के जख्म मानों आज भी हरे हैं। 10 अप्रैल को इस वीभत्स अग्निकांड को 18 साल पूरे हो रहे हैं। 10 अप्रैल 2006 को इस वीभत्स अग्निकांड ने 65 लोगों का जीवन छीन लिया था और सैकड़ों व्यक्ति इस अग्नि दुर्घटना में घायल हुए थे। इस अग्निकांड में संजय गुप्ता के भाई समेत परिवार के कई लोगों की जान गई थी। वहीं, इस वीभत्स अग्निकांड के 18 साल बाद भी पीड़ित परिवारों को इंसाफ नहीं मिला है। पूर्व वर्षों की भांति इस दुःखद अग्निकांड की 18वीं बरसी पर बुधवार 10 अप्रैल 2024 को संस्था (मेरठ विक्टोरिया पार्क अग्निकांड आहत कल्याण समिति) द्वारा अग्निकांड के मृतकों की आत्मा की शांति के लिए शांति यज्ञ एवं सायंकालीन श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें