मवाना। नगर पालिका परिषद मवाना की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पक्का तालाब के पास 101 फुट लंबा और 30 फुट चौड़ा तिरंगा लगाया गया। इसका उद्घाटन नगर पालिका परिषद मवाना के अध्यक्ष अखिल कौशिक और अधिशासी अधिकारी राजीव जैन ने संयुक्त रूप से किया। अध्यक्ष अखिल कौशिक ने कहा कि देश के वीर सपूतों के बलिदान से ही हमें आजादी मिली है। हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हम देश की प्रगति और विकास में सक्रिय योगदान देंगे। इस मौके पर सुभाष दीक्षित, निपुण चौहान, अविजित कुमार, गुलफाम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने तिरंगे के सामने राष्ट्रगान गाकर देशभक्ति का संदेश दिया।