फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का किया वर्णन, श्रीमद् भागवत कथा सुनने पहुंचे श्रद्धालु

मेरठ। दौराला के आर्य समाज के परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा वाचिका आराधिका ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। भजनों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। बच्चों ने राधा-कृष्ण बनकर झांकी निकाली। कथा वाचिका ने श्रद्धालुओं को प्रवचन देते हुए कहा कि कृष्ण भगवान के जन्म की जानकारी मिलने पर गोपियां व नंद गांव के लोग कृष्ण भगवान को देखने को पहुंचे। जैसे जैसे भगवान कृष्ण बड़े हुए उनकी शैतानियां बढ़ने लगी। गोपियां ने यशोदा मैय्या से शिकायत करते हुए कहा कि कान्हा मिट्टी खा रहा है, जिस पर माता यशोदा ने कान्हा को मुंह खोलने के लिए कहा तो कान्हा ने मुंह खोलकर माता को अपने मुंह में ब्राह्मण के दर्शन करा दिया, जिस पर यशोदा बेहोश हो गई। कथा वाचिका ने माखर चोरी आदि लीलाओं की कथा भी सुनाई। इस दौरान पुरुषोत्तम उपाध्याय, सोनू, नरेंद्र शर्मा, जतिन गुप्ता, संदीप, सोहनवीर, जितेंद्र, प्रवीण आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें