फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सपा नेता जिया चौधरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग, तहसील में भाजपाईयों ने किया प्रदर्शन

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक ठा. संगीत सिंह सोम के खिलाफ समाजवादी पार्टी मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष जिया चौधरी द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर सरधना में विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरधना तहसील में ज्ञापन देते हुए बताया कि सपा नेता जिया चौधरी ने 1 जनवरी को एक सार्वजनिक बयान में ठा. संगीत सिंह सोम के खिलाफ अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया, जिसके बाद उनके समर्थकों में भारी आक्रोश फैल गया है। संगीत सिंह सोम को लेकर की गई इस अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में स्थानीय हिन्दू संगठन और उनके समर्थकों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एक ज्ञापन के माध्यम से उपजिलाधिकारी से अनुरोध किया गया है कि इस मामले में सपा नेता जिया चौधरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू की जाए। ज्ञापन में यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि कार्रवाई नहीं की जाती है, तो उग्र आंदोलन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिसके लिए पुलिस प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। इस बीच, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर भी इस घटना का विरोध किया है और जिया चौधरी की टिप्पणी को हिन्दू समाज के खिलाफ साजिश करार दिया है। ज्ञापन देने वालों में पंकज जैन, दीपक शर्मा, उमा त्यागी, पिंकी सोम, सचिन खटीक, मोहित, रजनी, विक्की सैनी, अजय कुमार, प्रेमलता, विमला, शानू जैन आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें