फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: श्री श्याम नव युवा मित्र मंडल के चतुर्थ संकीर्तन में देर रात तक खाटूश्याम के भजनों पर झूमते रहे श्रद्धालु

मेरठ। श्री श्याम नव युवा मित्र मण्डल, मेरठ की ओर से दिल्ली रोड के रामलीला ग्राउंड पर हर्षोउल्लास के साथ चतुर्थ श्री श्याम वार्षिक महोत्सव आयोजित किया गया, जिसमें पहुंचे श्याम प्रेमियों ने धर्मलाभ उठाया और बाबा खाटूश्याम जी की भक्ति में डूबे रहे। मध्य प्रदेश से आए भजन गायक शिवम रावल ने जैसे ही ‘‘सोचा ना था कभी, वो काम हो गया, तेरी बंदगी में आकर मेरा नाम हो गया है’’ भजन गाया, तो संकीर्तन में आए श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे। दिल्ली से भजन गायिका साक्षी चौपड़ा ने ‘‘दुनिया का किस्मत का मारा था मैं, रो-रोकर सबको पुकारा था मैं, जो तेरा मंदिर देखा, वहीं माथा टेका, मैं सरवेंट हो गया बाबा तेरा’’ भजन का गुणगान किया। छोटा खाटूश्याम, मेरठ से नीरज गुरू जी ने ‘‘गजब मेरे खाटू वाले, गजब थारे ठाठ निराले, सेठों के सेठ बाबा श्याम हैं’’। बाबा की मोछड़ी के साथ मध्य रात्रि में खाटू श्याम जी की आरती हुई। कार्यक्रम में कई गणमान्य पहुंचे, जिन्होंने बाबा के दरबार में माथा टेककर खाटूश्याम जी का आशीर्वाद लिया। मंच संचालन मोहित वर्मा ने किया। खाटू वाले के दरबार में पहुंचे श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा और इत्र वर्षा की गयी। वहीं श्याम रसोई में हज़ारों श्यामप्रमियों ने प्रसाद लिया और सेवा का लाभ उठाया। इस दौरान श्री श्याम नव युवा मित्र मंडल, मेरठ से ऋषभ जिंदल, आदित्य शारदा, धीरज गुप्ता, मनोज अग्रवाल, शिवम शर्मा, वंश शर्मा, गौरव गोयल, विनायक वत्स, कृत्योक्ष शर्मा, उज्जवल वर्मा, विशाल वर्मा, अभिषेक वर्मा, ऋषभ गोयल, अंश बंसल, विवेक भूषण, लवनीत कांबोज, अरूण चौधरी, कमल कोहली, संत कुमार वर्मा, मनीष सिंघल, गौरव, प्रथम जिंदल, दुर्गेश वर्मा समेत समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें