फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में सनातन धर्म इंटर कॉलेज में 7 से 9 जून तक हॉकी प्रतियोगिता का होगा आयोजन

हॉकी खिलाड़ियों को एक अच्छा प्लेटफार्म मिले और वह बेहतर प्रदर्शन करते हुए भारत का नाम पूरी दुनिया में रौशन करें, इसको लेकर एसडी सदर हमेशा ऐसे आयोजन करता रहता है, जिससे हाकी खिलाड़ियों एक नए मुकाम तक पहुंच सकें। हॉकी खिलाड़ी अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दें इसी को लेकर आने वाली 7 जून से सनातन धर्म इंटर कॉलेज के मैदान पर वाणी गोयल मैमोरियल द्वितीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। जो 9 जून तक चलेगी। उक्त जानकारी सनातन धर्म इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुरेश चन्द गोयल ने बुधवार को प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि, शनिवार 7 जून से वेस्ट एंड रोड स्थित सनातन धर्म इंटर कॉलेज के मैदान पर तीन दिवसीय हाकी प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि, इस हाकी प्रतियोगिता के शुभारंभ के मौके पर राज्यसभा सांसद डा लक्ष्मीकांत वाजपेई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। जबकि, फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि भाजपा से कैंट विधायक अमित अग्रवाल रहेंगे। उन्होंने बताया कि, मैच के दौरान सभी खिलाड़ियों को रिफ्रेशमेंट तो दिया ही जाएगा। लेकिन जो भी खिलाड़ी मैच के दौरान बढ़िया परफॉर्मेंस देंगे उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि, प्रबंधन समिति यह चाहती है कि, भविष्य में एसडी सदर से ऐसे प्लेयर भारतीय हॉकी टीम के लिए खेलें जो पूरी दुनिया में भारत और एसडी सदर का नाम रौशन करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें