फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: नगर पंचायत हस्तिनापुर को मिला पांच हजार पौधरोपण का लक्ष्य, अब तक लगाए चार हजार पौधे

मेरठ। शासन के पौधारोपण महाअभियान के तहत नगर पंचायत हस्तिनापुर ने रविवार को पौधारोपण अभियान चलाया। अभियान में चेयरपर्सन सुधा खटीक और नगर पंचायत कर्मचारियों ने विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। चेयरपर्सन सुधा खटीक ने बताया कि शासन की ओर से नगर पंचायत को पांच हजार दो सौ पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। इस लक्ष्य को समय पर पूरा करने के लिए लगातार पौधारोपण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक करीब चार हजार पौधे लगाए जा चुके हैं और शेष पौधों का रोपण भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कस्बे को हरा-भरा बनाने और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने नगरवासियों से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। चेयरपर्सन ने बताया कि लगाए गए पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल की जिम्मेदारी नगर पंचायत कर्मचारियों को सौंपी गई है, ताकि पौधे सुरक्षित रहकर वृक्ष का रूप ले सकें। नगर पंचायत का लक्ष्य है कि पौधारोपण के साथ-साथ उनका संरक्षण भी प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें