फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: हस्तिनापुर में कब्जामुक्त भूमि पर दोबारा कब्जे का आरोप, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग

हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव मनोहरपुर निवासी मुनेश कुमार ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर वन विभाग पर सरकारी भूमि को अवैध रूप से ठेके पर देने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, गंगा नदी के नाम दर्ज सरकारी भूमि, जिसे प्रशासन द्वारा कब्जामुक्त कर वन विभाग को सौंपा गया था, उसे कथित मिलीभगत से भूमाफियाओं को खेती के लिए दे दिया गया है, जहां इस समय फसल खड़ी है। बताया गया कि मनोहरपुर, बधवी, हादीपुर और लालपुर गांवों की लगभग 1200 हेक्टेयर भूमि खातौनी में जलमग्न भूमि के रूप में दर्ज है। इस भूमि पर पहले भी बाहरी भूमाफियाओं का कब्जा था, जिसे हटाने के लिए ग्रामीणों को न्यायालय का सहारा लेना पड़ा था। आरोप है कि 2023-24 में कब्जा हटने के बावजूद संबंधित विभाग द्वारा दोबारा भूमि को ठेके पर दे दिया गया। शिकायतकर्ता ने अवैध फसल को कुर्क कर भूमि को पुनः सरकारी कब्जे में लेने की मांग की है। साथ ही अन्य ग्रामीणों ने भी जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें