मेरठ में पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब की ओर से मंगल पांडे नगर स्थित एक क्लीनिक में हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और भारतीय परंपराओं के प्रति जागरूक किया गया। क्लब निदेशक आयुष गोयल ने हरियाली तीज को भगवान शिव और माता पार्वती के अटूट प्रेम, समर्पण और सौभाग्य का प्रतीक बताते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने भी महिलाओं को स्वास्थ्य, पौधारोपण, प्राकृतिक सौंदर्य प्रसाधनों और पारंपरिक परिधानों के महत्व की जानकारी दी।