मेरठ। दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद जहां पूरे देश में हाई अलर्ट है, तो वहीं मेरठ एनसीआर में भी पुलिस सतर्क है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों ने शहर के संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों में फुट मार्च निकाला, जिसमें एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर, डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी, एसएसपी डॉ विपिन ताडा, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्रा समेत भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा। अमर उजाला से बातचीत में एडीजी ने बताया कि जनपद को सेक्टर्स और ज़ोन में बांटा गया है। सभी संदिग्ध लोगों की और वस्तुओं की गहनता से चेकिंग की जा रही है और शहर की सीमाओं पर भी पुलिस बल लगातार तलाशी अभियान चला रहा है।