मेरठ के फलावदा में गडीना गांव में एक पक्ष के दर्जनों लोगों ने लाठी-डंडों और खुलेआम अवैध तमंचों के साथ दूसरे पक्ष के लोगों पर घर में घुसकर हमला कर दिया,जिस पर काफी हंगामा हुआ। दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव हुआ जिसमें कई लोग घायल हो गए। झगड़े की सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई जिसे देखकर सभी उपद्रवी मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुासर दिन पहले भी अमित प्रधान के चचेरे भाई के साथ इन लोगों ने मारपीट कर दी थी जिसमें दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। पुलिस ने कोई सख्त कार्रवाई नहीं की।