मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर सेक्टर 13 में सेना से रिटायर्ड फौजी ससुर ने अपनी पुत्रवधू पर फरसे से ताबड़तोड़ कई वार कर घायल कर दिया। जिसके बाद खुद आरोपी थाने पहुंच गया। घायल हीना का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पड़ोसियों का कहना है कि इकबाल खुद सेना से रिटायर्ड था, जबकि उसके दो बेटे हैं, जिनमें से बड़ा बेटा आफताब और पत्नी हीना कोचिंग सेंटर में पढ़ाते हैं, जबकि बेटी नईमा सरकारी बैंक में मैनेजर है।