मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव लतीफपुर में बुधवार को गांव के समीप स्थित एक दुकान में बैठे तो लोगों पर आपसी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने गोली बरसा दी थी। जिसमें परमजीत (35) की मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को परिजन थाने के समीप मुख्य मार्ग पर धरने पर बैठ गए उनका आरोप था कि पुलिस ने शव को दूसरे रास्ते से गांव पहुंचा दिया। साथी उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की और कहां की जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक वह धरने पर बैठे रहेंगे इस अवसर पर उन्होंने पुलिस पर भी कहीं गंभीर आरोप लगे साथी कहां की पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। खाने के मुख्य मार्ग पर हस्तिनापुर से मवाना जाने वाले थाने के मुख्य मार्ग पर परिजन करने पर बैठे हुए हैं वहीं पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। सीओ शिव प्रताप सिंह सहित कई थानों की पुलिस को मौके पर बुलाया गया है साथी परिजनों से बात करने की कोशिश की जा रही है परंतु परिजन अभी धरने पर बैठे हुए हैं।