फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सीसीएसयू में लगाई प्रदर्शनी

मेरठ। सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सुभाष चंद्र सभागार में विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को चित्रों, पोस्टरों एवं सूचना पट्टों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इस मौके पर भाजपा राज्यसभा सांसद डा लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर मंत्री डा सोमेंद्र तोमर, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, डा चरण सिंह लिसाडी आदि नेता व कार्यकर्ता सहित सीडीओ नूपुर गोयल, सूचना अधिकारी व तमाम प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें