गंगानगर पुलिस और दो सप्ताह पूर्व उल्देपुर में डकैती डालने वाले बदमाशों के बीच सिखेड़ा गांव के रजबहे पर मुठभेड़ हो गई। बाइक सवार दो बदमाशों को गोली लगी है। वही, कार सवार पांच बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। ये हुए गिरफ्तार मुठभेड़ में साजिद उर्फ भूरा पुत्र रियासत निवासी जेवरी और शेर खान पुत्र फकीरा जेवरी थाना कंकरखेड़ा घायल गए। वहीं गिरफ्तार बदमाश नईम पुत्र मुस्तफा निवासी हुमायूं नगर, जाहिद पुत्र जहांगीर निवासी लिसाड़ीगेट, फारुख निवासी मदीना कॉलोनी, सादिक व जुल्फिकार निवासी नरेड़ा शामिल हैं। ये हुआ बरामद पुलिस को बदमाशों के पास से स्विफ्ट डिजायर कार, बिना नंबर की स्पेल्डर बाइक, 2 तमंचे, टूल किट और कॉपर वायर बरामद की है।