मेरठ। अनुसूचित जाति की छात्रा की हत्या के मामले में कलक्ट्रेट गेट पर सड़क जाम करने के साथ ही हंगामा और बवाल करने वाले आठ आरोपियों को सिविल लाइन पुलिस ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वहीं, 50 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।