मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग और इनोवेशन सेल ने बृहस्पतिवार को छात्राओं के लिए स्टार्टअप के लिए पूंजी जुटाना और वित्त प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला की मुख्य वक्ता चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग की प्रवक्ता डॉ. नेहा टंडन रहीं। उन्होंने प्रतिस्पर्धात्मक युग में युवाओं को स्टार्टअप शुरू करने के लिए उपलब्ध वित्त के स्रोतों पर विस्तार से चर्चा की। डॉ. टंडन ने वित्तीय प्रबंधन कैसे करना चाहिए, इस विषय पर भी छात्राओं को बताया। कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. निवेदिता मलिक के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। अर्थशास्त्र विभाग की प्रभारी प्रो. नीना बत्रा ने कार्यक्रम का निर्देशन किया। इनोवेशन सेल से प्रो. दीक्षा यजुर्वेदी और डॉ. उपासना देवी भी उपस्थित थीं। अर्थशास्त्र विभाग की शिक्षिकाएं प्रो. छाया तेवतिया, डॉ. शैलजा, डॉ. गीता रानी और बुशरा भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं।