मेरठ। नौचंदी मेले के पटेल मंडप में मेरठ जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी अपनी पत्नी एवं फरुर्खाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव के साथ पहुंचे, जहां उन्होंने मंडप में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया। बता दें जिला पंचायत अध्यक्षों का नवविवाहित जोड़ा पूरे प्रदेश में चर्चित हो चला है।