मेरठ। डीआईजी कलानिधि नैथानी और एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने रिजर्व पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों के साथ गोष्ठी कर थाना प्रबंधन और अपराध नियंत्रण पर व्याख्यान दिया। प्रशिक्षणार्थियों से उत्तर प्रदेश पुलिस के विभिन्न पहलुओं और प्रशिक्षण पर चर्चा की गई और बेहतर पुलिसिंग, आपसी सहयोग, अनुशासन और आम जनमानस के प्रति कल्याण की भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रशिक्षण और पुलिस संबंधी अच्छी जानकारी रखने पर महिला रिक्रूट अरक्षी भारती को पुरूस्कृत किया गया।