मेरठ पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में हुए शामिल उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक बुधवार को पीएल शर्मा स्मारक पहुंचे। आगमन के दौरान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने पीएल शर्मा स्मारक पहुंचे आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में शिरकत की। कार्यक्रम में देशभर से आए कवियों ने काव्य पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवि सम्मेलन के दौरान डिप्टी सीएम ने कवियों और साहित्य प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि कविता समाज को जोड़ने और सकारात्मक संदेश देने का कार्य करती है। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम भारतीय संस्कृति और साहित्य को जीवंत बनाए रखते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे।