फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: भूनी टोल प्लाज़ा पहुंचे जम्मू-कश्मीर के उप-मुख्यमंत्री, भाकियू टिकैत कार्यर्ताओं ने किया स्वागत

मेरठ। सरूरपुर के भूनी टोल प्लाजा पर जम्मू–कश्मीर के उप मुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी का भाकियू टिकैत कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। रविवार को जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी सिसौली जा रहे थे। राकेश टिकैत के आवास पर जाते समय उनका काफिला मेरठ–करनाल हाईवे स्थित भूनी टोल प्लाजा से गुजरा। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन भाकियू कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। टोल प्लाजा पर मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उप मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया और नारे लगाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद उप मुख्यमंत्री का काफिला सैकड़ों वाहनों के साथ रवाना हुआ। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन भी सतर्क दिखाई दिया और काफिले को बिना किसी अवरोध के सुरक्षित रूप से रवाना किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें