मेरठ। भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान रमजान माह में मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में साफ-सफाई और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरूस्त कराए जाने और पवित्र माह में शराब की दुकानें एक माह के लिए बंद करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में फरहान चौधरी प्रदेश सचिव, छात्र नेता आयुष कुमार, विनित कुमार, अभिषेक शर्मा, वाहिद, सलीम आदि मौजूद रहे।