फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट पहनिए, भोलेनाथ की कृपा पाइए: दिल्ली के दिनेश ने कांवड़ यात्रा को बनाया सुरक्षा संदेश का जरिया

श्रावण मास में कांवड़ यात्रा सिर्फ भक्ति का प्रतीक नहीं, समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश भी बन सकती है, यह साबित किया है दिल्ली निवासी दिनेश कुमार ने। दिनेश ने हरिद्वार से गंगाजल लेकर मेरठ के मोदीपुरम टोल प्लाजा से जब गुजरना शुरू किया तो सबकी नजर उनके सिर पर सुरक्षा के प्रतीक ‘हेलमेट’ पर टिक गई। दिनेश ने यह यात्रा दो उद्देश्य लेकर शुरू की शिवभक्ति और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता। उनका कहना है, 'भोले बाबा तो रक्षा करते हैं, लेकिन हमें खुद भी अपने जीवन की रक्षा करनी चाहिए। बाइक चलाते समय हेलमेट ज़रूरी है। कांवड़ मार्ग पर जगह-जगह लोग दिनेश की इस सोच की सराहना कर रहे हैं। उन्होंने गंगाजल से भरे कलश के साथ हेलमेट पहन रखा था और जगह-जगह शिवभक्तों को 'हेलमेट जरूर पहनें' का संदेश दे रहे थे। यात्रा के दौरान न सिर्फ दिनेश सोशल मीडिया पर वायरल हुए, बल्कि कई कांवड़ियों ने उनसे प्रेरित होकर हेलमेट पहनने की कसम भी खाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें