मेरठ। परतापुर पुल जहां से क्षतिग्रस्त था वहां उसे रिपेयर कर दिया गया है और देर रात क्षतिग्रस्त पुल की दूसरी तरफ एक ट्रक खराब हो गया जिस कारण जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्ट कर जाम पर काबू पाया और रिपेयर पुल से वाहनों का आवागमन शुरू किया। लगभग 3 घंटे तक परतापुर फ्लाईओवर के यातायात व्यवस्था चरमराई रही। अब दूसरी तरफ का परतापुर फ्लाईओवर ठीक होना है।