फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में छात्र पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला, भीड़ देखती रही तमाशा, लहूलुहान जमीन पर पड़ा रहा छात्र, आरोपी फरार

मेरठ में थाना भावनपुर क्षेत्र के जई गांव में गुरुवार को पुरानी रंजिश के चलते डी फार्मा के छात्र पर जानलेवा हमला कर दिया गया। घायल छात्र की पहचान हुसैन पुत्र युसूफ के रूप में हुई है, जो गांव का ही निवासी है। बताया जा रहा है कि छात्र पर गांव के कुछ दबंग युवकों ने उस वक्त हमला किया, जब वह किसी काम से बाहर जा रहा था। हमलावरों ने उसे बेरहमी से पीटा और गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट इतनी क्रूर थी कि हुसैन मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। हैरत की बात यह रही कि घटना स्थल पर मौजूद भीड़ मूकदर्शक बनी रही और किसी ने बीच-बचाव करने की कोशिश नहीं की। घायल छात्र को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पक्ष ने गांव के ही कुछ युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल सभी हमलावर फरार हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें