फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: गजरोली में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, नंगली ने कुन्हेड़ा को हराया

मेरठ। हस्तिनापुर विकासखंड की ग्राम पंचायत गजरोली में रविवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में खादर क्षेत्र के कई गांवों की टीमों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर चौहान क्षत्रिय कल्याण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाबूराम चौहान मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला नंगली और कुन्हेड़ा की टीमों के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कुन्हेड़ा की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 103 रन बनाए। टीम की ओर से बल्लेबाजों ने तेज शुरुआत करने का प्रयास किया, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से बड़ा स्कोर नहीं बन सका। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नंगली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला चार विकेट से अपने नाम कर लिया। टीम के बल्लेबाज प्रमोद कुमार ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 54 रन बनाए और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।टूर्नामेंट आयोजक अमरीश ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में क्षेत्र की 12 टीमें भाग ले रही हैं। खेल प्रतियोगिताओं से युवाओं में खेल भावना और आपसी भाईचारा बढ़ता है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में भी रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण व खेल प्रेमी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें