फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : RRTS के शताब्दीनगर स्टेशन का निर्माण लगभग पूरा, नमो भारत और मेरठ मेट्रो का ट्रायल जारी, जल्द होगा संचालन

मेरठ में नमो भारत और मेट्रो का जल्द ही शताब्दीनगर स्टेशन तक संचालन शुरू किया जाएगा। इस स्टेशन का निर्माण पूरा हो चुका है। इसके बाद जल्द ही शताब्दीनगर तक यात्री फर्राटा भर सकेंगे। पहले इस स्टेशन तक होली पर ट्रेनों के संचालन की बात कही गई थी लेकिन अब ट्रेनों के संचालन में तकरीबन 15 दिन तक का समय लग सकता है। मेरठ साउथ स्टेशन रैपिड कॉरीडोर का शहर में पहला स्टेशन है। यह स्टेशन शहर के केंद्र रूप में विकसित होना है। यहां न केवल शहर के बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी यात्रा के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में यहां सबसे बड़ी पार्किंग बनाई गई है। दो भाग में बनी पार्किंग में 1200 वाहन खड़े किए जा सकते हैं। शताब्दीनगर में 800 वाहन खड़े करने की क्षमता की पार्किंग बनाई जा रही है। शताब्दीनगर स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए सड़क के दोनों ओर दो प्रवेश-निकास द्वार निर्मित किए गए हैं। छह किलोमीटर के इस अतिरिक्त खंड में शताब्दीनगर नमो भारत स्टेशन के अलावा परतापुर और रिठानी के दो मेट्रो स्टेशन भी होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें