फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi Visit Meerut: सीएम योगी ने संगीत सोम को पीछे हटने का किया इशारा, वीडियो वायरल

मेरठ में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सलावा स्थित खेल विश्वविद्यालय परियोजना का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अधिकारियों को 31 मई तक निर्माण कार्य पूरा कर शैक्षणिक सत्र शुरू करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम मुख्यमंत्री के ठीक बराबर में खड़े दिखाई दिए। इसी दौरान मुख्यमंत्री योगी ने संगीत सोम को पीछे हटने का इशारा करते हुए कहा—“मंत्री जी को आगे आने दीजिए”। यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले संगीत सोम का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्होंने सिक्योरिटी रोके जाने को लेकर पुलिस पर नाराज़गी जाहिर की थी और कथित तौर पर सीओ को धमकी भी दी थी। अब मुख्यमंत्री द्वारा सार्वजनिक मंच पर दिया गया यह इशारा सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर रहा है। राजनीतिक हलकों में इस घटनाक्रम को लेकर चर्चाएं तेज़ हो गई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें