फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सड़क पर सामान रखने के विवाद में शील्ड-ट्रॉफी विक्रेता के कर्मचारियों से मारपीट, सीसीटीवी में कैद

Dimple Sirohi Updated Fri, 08 May 2026 01:55 PM IST

मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सड़क पर सामान रखने को लेकर हुए विवाद में शील्ड-ट्रॉफी विक्रेता के कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया गया है कि दुकान के बाहर सामान रखने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि इस दौरान कुछ लोगों ने दुकान के कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। घटना के बाद दुकान में काम करने वाली महिला कर्मचारियों ने भी छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़ित महिलाओं ने इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना की पड़ताल कर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें