फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: चेयरपर्सन ने किया सड़कों का लोकार्पण, 1.09 करोड़ था बजट

Fri, 01 Aug 2025 09:23 PM IST
प्रत्युष शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर शहर के विकास को गति देने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए पालिका की ओर से 1.09 करोड़ के बजट में विभिन्न सड़क और नालियों का निर्माण कराया गया। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने अलग-अलग मोहल्लों में पहुंचकर सड़कों का लोकार्पण किया। शहर के आठ वार्ड खालापार, जसवंतपुरी, साकेत, शांतिनगर, कूकड़ा, जनकपुरी और प्रेमपुरी में राज्य वित्त आयोग के तहत स्वीकृत बजट से सात सीसी सहित डैंस सड़क और नालियों का निर्माण कराया गया। सड़कों के निर्माण से हजारों लोगों का आवागमन सुलभ हुआ। जबकि नालियों से गंदे जल की निकासी बहाल हुई। चेयरपर्सन ने निर्माण कार्यो का लोकार्पण कर वार्डो का पैदल भ्रमण किया। बताया कि कूकड़ा में 15 लाख, साकेत मोहल्ला में 18 और जसवंतपुरी में 12 लाख रुपये के बजट से सड़कों का निर्माण कराया गया। वार्ड 19 के मौहल्ला प्रेमपुरी और शांतिनगर में 16-16 लाख रुपये से सीसी सड़क सड़कों का निर्माण कराया गया। वार्ड 39 जनकपुरी में पांच लाख रुपये की लागत से निर्मित सीसी सड़क, वार्ड 47 लोहिया बाजार में आठ लाख और वार्ड 53 खालापार में 19 लाख रुपये की लागत से 421 मीटर डैंस रोड एवं नालों का निर्माण कराया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण खेड़ा, दीपक मित्तल, महामंत्री राधे वर्मा, उपाध्यक्ष मयंक त्यागी, हरीश गुप्ता, वैभव त्यागी, सुमित धीमान, विकल्प जैन, सभासद रविकांत, आदिल मलिक शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें