फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सेंट्रल मार्केट प्रकरण में महिलाओं ने किया यज्ञ-हवन, न्याय की लगाई गुहार

मेरठ सेंट्रल मार्केट प्रकरण को लेकर महिलाओं ने यज्ञ, हवन और पूजन कर अपनी आवाज उठाई। महिलाओं का कहना है कि सरकार को जगाने और अपनी पीड़ा पहुंचाने के लिए यह धार्मिक अनुष्ठान किया गया है। महिलाओं का आरोप है कि आरटीआई डालने वाले लोकेश खुराना के कारण उनके घर उजड़ने की कगार पर हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में लंबे समय से अनिश्चितता बनी हुई है, जिससे परिवारों में भय और चिंता का माहौल है। महिलाओं ने कहा कि वे भगवान से प्रार्थना कर रही हैं कि इस लड़ाई में उन्हें जीत मिले और उन्हें न्याय प्राप्त हो। उन्होंने सरकार से भी मामले में हस्तक्षेप कर समाधान निकालने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें