मेरठ। सेंट्रल मार्केट प्रकरण में बुधवार को सेंट्रल मार्केट सेक्टर तीन और चार की महिलाएं राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी के आवास पर उनसे मिलने पहुंच गई। महिलाओं ने सेंट्रल मार्केट प्रकरण से अवगत कराते हुए मदद की गुहार लगाई। डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा की सरकार उनके साथ है, जल्द ही कुछ राहत की खबर सामने आएगी।