फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सीसीएसयू के रजिस्ट्रार का तुगलकी फरमान, सिर्फ प्रेस कॉन्फ्रेंस में जवाब देंगे अधिकारी, जर्नलिज़्म डिपार्टमेंट में छात्रों का हंगामा

Pratyush Sharma Updated Wed, 27 May 2026 09:47 PM IST

मेरठ। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार अनिल यादव ने एक तुगलकी फरमान सुना दिया। छात्रों के हंगामें के दौरान कवरेज करने गए पत्रकारों ने जब मामले में उनका पक्ष जानने की कोशिश की, तो उन्होंने मीडिया के यूनिवर्सिटी में आने पर सवाल उठाते हुए कहा कि मीडिया सिर्फ प्रेस कॉन्फ्रेंस पर ही आये। दरअसल सीसीएसयू के ज़ूल्योजी डिपार्टमेंट की प्रोफेसर नीलू गुप्ता जैन को तिलक पत्रकारिता विभाग में प्रोफेसर इन-चार्ज पर यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा भेजा गया। छात्रों ने आरोप लगाया कि प्रो. नीलू जैन का व्यवहार डिपार्टमेंट के एचओडी मनोज कुमार और छात्रों के प्रति बेहद खराब रहा, जिसके चलते छात्रों ने हंगामा किया। वहीं जर्नलिज़्म डिपार्टमेंट पहुंचे रजिस्ट्रार अनिल यादव का छात्रों ने घेराव कर लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें