मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग में ‘जश्न-ए-सर सैयद’ के दूसरे दिन शुक्रवार को ‘सर सैयद : शैक्षिक दृष्टि और साहित्यिक चेतना’ विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। वक्ताओं ने सर सैयद अहमद खान के शैक्षिक, साहित्यिक और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ता आफाक खान ने कहा कि आज के दौर में सर सैयद के विचारों को समझने और उनके योगदान का अध्ययन करने की जरूरत है। उनकी शैक्षिक दृष्टि और आधुनिक शिक्षा के प्रति सोच से प्रेरणा लेने के लिए उन्हें फिर से पढ़ना आवश्यक है। कार्यक्रम में डॉ. जाकिर, ताहिर, शहनाज और आरिफ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।